यह 15 Special Trains 12 मई मंगलवार से चलेंगी

 जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हमारा पूरा देश इस महामारी से जूझ रहा है और इस हालात में हम सभी लोगों का बाहर जाना बंद हो चुका है तो रेलवे धीरे धीरे फिर से शुरू होने की तैयारी कर रहा ह।

भारतीय रेलवे 12 मई मंगलवार से यह 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है और यह 15 स्पेशल ट्रेनें सिर्फ ग्रीन जोन में ही चलेंगे जहां पर काफी दिनों से कोई भी कोरोना वायरस Positive केस नहीं आया।

These 15 trains will be run on 12 may Tuesday

कहां से कहां तक चलेगी यह ट्रेनें :


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह बड़ी खबर आ रही है कि नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगाँव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।

इन गंतव्य स्थानों में सबसे ज्यादा वही स्थान है जहां पर ग्रीन जोन है और जहां पर एक भी नया केस नहीं आया है काफी दिनों से।

टिकट कैसे बुक कर सकेंगे?

हमने आप सभी को बता दिया कि यह 15 स्पेशल ट्रेनें कौन से गंतव्य स्थानों तक जाएंगी अब हम यह भी बता देते हैं कि आप उसकी टिकट कैसे बुक कर पाएंगे।

हम यह बार आपको बहुत अच्छे से समझा देते हैं कि आप टिकट काउंटर से कोई भी प्लेटफार्म टिकट किसी भी लोकल ट्रेन का टिकट नहीं ले पाएंगे, और यह टिकट खिड़कियां बंद रहेंगी जब तक सब कुछ वापस ठीक नहीं हो जाता।

आपको अपनी ट्रेन का कंफर्म टिकट IRCTC की ऑनलाइन वेबसाइट पर करना होगा!
बिना कंफर्म टिकट के आपको स्टेशन पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा!

तो आप सब से यह विनती है कि आप मास्क लगाकर जाएं और आपको वहां पर sanitize किया जाएगा!

बुकिंग कब कर सकेंगे?

अगर आप टिकट बुकिंग करना चाहते हैं तो आप 11 मई दोपहर के 4:00 बजे कर सकते हैं, और यह बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर होगी!


Post a Comment

0 Comments